Tuesday 8 August 2017

'न डरूँगी, न झुकुंगी, अंत तक लड़ूँगी ' ------ वर्णिका कुंडु

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं ) 



N  B  T  ,  Lko.,  08-08-2017,  page --- 13 : 



सुभाष बराला मुख्यमंत्री का पद हथियाने की फिराक में  ------  - महेंद्र नारायण सिंह यादव

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का बेटा छेड़खानी में गिरफ्तार :

Sat, Aug 5, 2017 2:36 PM
- महेंद्र नारायण सिंह यादव-

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुआ है। बिगड़ैल बेटा विकास अपने गुंडे साथियों के साथ चंडीगढ़ सेक्टर 7 से एक लड़की का पीछा कर रहा था और उसे कई बार रोकने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन से शिकायत की।

शिकायत के बाद पुलिस ने विकास और उसके साथियों को शराब के नशे में धुत पाया और सबको गिरफ्तार कर लिया। चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस थाने में विकास के खिलाफ छेड़छाड़ करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की आईएएस अधिकारी की बेटी है। 

सुभाष बराला का बेटा अपने साथियों समेत रास्ते में उसे उठाने की फिराक में था। पुलिस ने 354 डी के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है, लेकिन उस पर कार्रवाई न करने के लिए भाजपा नेताओं का दबाव आना शुरू हो गया है।

 आईएएस की बेटी ने बताया कि कि विकास बराला और आशीष कुमार शराब के नशे में धुत थे। वह जब कार से ग्रीन मार्केट से गुजर रही थी तो दोनों ने अपनी कार से उसका पीछा किया, भद्दे कमेंट किए और कई बार गाड़ी पर हाथ मारा।

दोनों आरोपी एलएलबी के छात्र हैं। युवती की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने गत देर रात 12.30 बजे दोनों आरोपियों को हाउसिंग बोर्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया। रात को ही दोनों का मेडिकल कराया गया जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला अपने बेटे विकास बराला की गिरफ्तारी के बाद इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सुभाष बराला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पसंद पर हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए हैं। कानून और व्यवस्था के मामले में असफलता के आरोप झेल रहे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की जगह भी वो लेने की कोशिश कर रहे हैं।


सुभाष बराला जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री का पद हथियाने की फिराक में बताए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर अपने 23 साल के बेटे विकास को अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार कर रहे हैं। हालाँकि  विकास की दिलचस्पी राजनीति से ज्यादा  शराब और अय्याशी में ही बताई जाती है।

http://newslive24.in/read/1197



    संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त यश

No comments:

Post a Comment

कुछ अनर्गल टिप्पणियों के प्राप्त होने के कारण इस ब्लॉग पर मोडरेशन सक्षम है.असुविधा के लिए खेद है.