Showing posts with label डॉ अंबेडकर. Show all posts
Showing posts with label डॉ अंबेडकर. Show all posts

Wednesday, 6 December 2017

डॉ अंबेडकर का परिनिर्वाड़ दिवस और विध्वंस की राजनीति

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )  

आस्था और विश्वास के नाम पर गुमराह करके  भव्य राम मंदिर निर्माण के नाम पर डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाड़ दिवस पर 25 वर्ष पूर्व 06 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिरा दिया गया था और आज भी वही राग अलापा जा रहा है उस पर नूपुर शर्मा जी का दृष्टिकोण है कि, ' भूखे भजन होय न गोपाला ' अतः  उन्होने  भव्य मंदिर के स्थान पर भव्य चिकित्सालय व विद्यालय के निर्माण की मांग रखी है  जो सर्वथा उचित है और उसका समर्थन प्रत्येक भारतीय को करना चाहिए । 










संविधान निर्मात्री समिति के चेयरमेन डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाड़ दिवस पर 25 वर्ष पूर्व 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या में  राम मंदिर  / बाबरी मस्जिद के ढांचे को तब गिरा दिया गया था जब उत्तर प्रदेश में भाजपा बहुमत की सरकार सत्तासीन थी। यह मात्र एक ढांचे का विध्वंस नहीं था बल्कि यह संकेत था कि, भाजपा और उसके प्रणेता आर एस एस डॉ अंबेडकर द्वारा रचित  जिस संविधान को नहीं मानते हैं  उसे ध्वस्त कर देंगे। दस वर्ष बाद 2002 में गोधरा का वीभत्सकांड भी इसी मुहिम का ही हिस्सा था । इसी आधार पर 2014 में केंद्र में भी भाजपा सत्तारूढ़ हो सकी है एवं कारपोरेट घरानों की सेवा सुगमतापूर्वक कर रही है उसे साधारण जनता के दुखों को दूर करने की लेशमात्र भी चिंता नहीं है जैसा कि, नूपुर शर्मा जी की पोस्ट व उस पर प्राप्त प्रतिक्रिया से भी स्पष्ट होता है। : 



संकलन-विजय माथुर

Saturday, 13 February 2016

जब तक दुनिया में लड़ने की ज़रूरत है बाकी ..... हम लड़ेंगे साथी ... !!





********************************************************************************************************************************************




लखनऊ,13 फरवरी, 2016 आज अपरान्ह 2 बजे , अंबेडकर प्रतिमा, हजरतगंज पर CPI, CPM, CPI(ML), रिहाईमञ्च, फारवर्ड ब्लाक, वर्कर्स काउंसिल, PUCL, IPTA, जसम, जलेस आदि विभिन्न संगठनों  व प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों ने JNUSU अध्यक्ष कन्हैया कुमार की षड्यंत्र पूर्वक की गई गिरफ्तारी एवं SFI, लखनऊ कार्यालय में की गई तोड़-फोड़ के विरुद्ध धरना - प्रदर्शन किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से इन गुडागर्दी की हरकतों की निंदा की व इनके विरुद्ध एकजुटता की प्रतिबद्धता जताई। सभा की अध्यक्षता भाकपा, लखनऊ के जिलामंत्री कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़ ने की व संचालन CPM के जिलामंत्री कामरेड प्रदीप शर्मा ने किया। प्रमुख वक्ताओं में ताहिरा हसन, आशा मिश्रा, वंदना मिश्रा, मधु गर्ग, एस आर दारापुरी, दिनकर कपूर, रमेश दीक्षित, मोहम्मद शोएब, राकेश जी आदि थे। 

राकेश जी ने कामरेड कन्हैया द्वारा दिये गए नारे " जय भीम - लाल सलाम " की सराहना की व इसे अपनाए जाने पर बल दिया। मोहम्मद शोएब का ज़ोर था कि, हम एक झंडे और एक बैनर पर संघर्ष करने को आगे आयें। दिनकर कपूर ने सतत धरना - प्रदर्शन करते रहने की आवश्यकता जताई। छात्र नेताओं ने ABVP की गुंडागर्दी का सड़कों पर मुक़ाबला करने की चुनौती को स्वीकार किया और कहा कि हम उनका डट कर मुक़ाबला करेंगे। सभी वक्ता इस बात पर एकमत थे कि कामरेड कन्हैया की गिरफ्तारी का मुख्य कारण रोहित वेमुला की हत्या से ध्यान हटाना ही था। 

इस प्रदर्शन के दौरान ABVP के 20-25 लड़कों ने व्यवधान डालने व संघर्ष करने का प्रयास किया किन्तु पुलिस की सूझ-बूझ से वे अपने कुत्सित इरादों में कामयाब न हो सके। 

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़ ने सभी संगठनों व भाग लेने वाले साथियों का इस बात के लिए आभार व्यक्त किया कि सभी लोग अत्यल्प सूचना पर आए और अपनी एकजुटता  प्रदर्शित की। आगे और बड़े संघर्ष के लिए भी तैयार रहने का उन्होने आव्हान किया। 

धरना प्रदर्शन में अन्य लोगों के अलावा  ऋषी श्रीवास्तव,ओ पी अवस्थी, राम इकबाल उपाध्याय, मधुकर मौर्या, मोहम्मद अकरम, शफीक,मास्टर सत्यनारायान, डॉ संजीव सक्सेना, कौशल किशोर,  डॉ चंदरेश्वर पांडे, नलिन रंजन सिंह, रामनाथ यादव, फूलचंद यादव , कौशलेंन्द्र किशोर चतुर्वेदी, विजय माथुर भी शामिल थे। 

Monday, 25 January 2016

मोदी गो बैक का नारा लगाने वाले छात्रों को रिहाई मंच द्वारा सम्मानित किया गया ------ शाहनवाज आलम

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )  








रिहाई मंच के प्रवक्ताओं शाहनवाज आलम और राजीव यादव ने जारी बयान में कहा है कि ‘मोदी गो बैक’ का नारा देकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि तर्कशील समाज इस फासिस्ट निजाम को बर्दास्त नहीं करेगा चाहे वह इसे रोकने के लिए कितने भी सुरक्षा प्रबंध कर ले। उन्होंने कहा कि मोदी ने रोहित की मौत की वजह जो भी रही हो कहकर अपनी दलित विरोधी सरकार की संलिप्तता को उजागर कर दिया है कि चाहे कितने भी रोहित मर जाएं मोदी और उनकी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मोदी को ‘मां भारती’ के लाल की इतनी ही चिंता थी तो उन्होंने क्यों नहीं उसके दोषियों को सजा देने की बात कही। मोदी और उनके मंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि दलित और मुस्लिम उनकी फासिस्ट राजनीति के लिए कुत्ते के पिल्ले से ज्यादा की अहमयित नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मोदी गो बैक’ के नारे से तिलमिलाए मोदी असफलताओं से सीखने की बात कह रोहित और उसके न्याय के लिए लड़ने वाले साथियों को नैतिकता की शिक्षा देना बंद करें। मंच ने कहा कि जिस अच्छे-बुरे का भेद सिखाने वाली शिक्षा के बारे में मोदी बात कर रहे थे उसी संविधान सम्मत चेतना से लैश होकर रोहित लड़ रहा था और उसके न होने पर इंसाफ के लिए उसके साथी लड़ते हुए लखनऊ से ‘मोदी गो बैक’ का नारा दिया है। 
द्वारा जारी- 
शाहनवाज आलम(प्रवक्ता, रिहाई मंच) 09415254919


********************************************************************************
23 जनवरी 2016 को परिवर्तन चौक, लखनऊ से दो पहर  एक बजे से एक जुलूस के रूप में बुद्धिजीवियों, संस्कृति कर्मियों व वामपंथियों का एक प्रदर्शन  'डॉ अंबेडकर' प्रतिमा, हजरतगंज पर पहुंचा व जनसभा में परिणत हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के जिलासचिव रमेश सिंह सेंगर ने  की। 

इसी सभा में  रिहाई मंच द्वारा 'मोदी गो बैक ' का नारा लगाने वाले बहादुर छात्रों को सम्मानित किया गया। 

सभा में बोलते हुये भाकपा के जिलामंत्री  कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़ द्वारा रोहित वेमुला की हत्या के लिए उत्तरदाई तत्वों की कटु निंदा की व जनता से आह्वान किया कि वे शोषण -अन्याय के विरुद्ध एकजुट हों। 

जलेस के नलिन रंजन सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में दलित छात्रों व अध्यापकों के शोषण-उत्पीड़न का मूल कारण प्रशासन व प्राचार्यों की नियुक्ति में आरक्षण का न होना है। उन्होने इस ओर ध्यान दिये जाने की मांग उठाई। 

वीरेंद्र यादव, राकेश आदि अन्य सभी वक्ताओं ने 'मोदी गो बैक' का नारा लगाने वाले बहादुर छात्रों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सभी ने जनता से फासिस्ट ,सांप्रदायिक शक्तियों से सावधान रहने व परस्पर एकजुटता  की अपील की। 

सभा में भाकपा की ओर से शामिल होने वालों में जिलामंत्री ख़ालिक़ साहब के अतिरिक्त मास्टर सत्यनारायन  और विजय माथुर भी थे। 
******************************************************************
फेसबुक कमेंट्स ::

संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त यश