Showing posts with label सवर्ण. Show all posts
Showing posts with label सवर्ण. Show all posts

Sunday, 18 August 2019

सब ध्वस्त हैं : लूटतंत्र और तानाशाही के आगे ------ राजेश द्वारा जया सिंह

Jaya Singh
20 hrs

बनिया- बीजेपी और ईवीएम
-------
-------
लंबा लेख हैं ,मेरे विचार हैं केवल जो सोच पे आधारित हैं
आपको संशोधन करने का हक है पढ़कर ।
---
बात थोड़ी पुरानी हैं 
हम यहां छोड़ देते हैं हिंदू महासभा और जनसंघ को ..
बचपन था ,वो संयुक्त परिवार का दौर भी रहा..
अपने रूवाब ,अपने इलाके अपनी ही शोहरतें ,हर दो चार किलोमीटर दूर ऐसे परिवार अक्सर लगभग-लगभग सवर्ण समाज में होते ही थे लेकिन बैकवर्ड क्लास में भी होते थे ।
हमें याद है मेरे संसदीय क्षेत्र से बाबू जगजीवन राम जी कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ें थें ,हार जीत हम नहीं जानते न पढ़ना चाहते हैं ।
लेकिन बड़े बाबूजी मुखिया जी और उनके मझोले भाई यानि हम-सब जिन्हें छोटका बाबूजी कहते थे ,बूथ पे वोट देने गये थे,
मैं भी पीछे पीछे चला गया , चुनाव तो पता नहीं था लेकिन खेलने-कूदने ही गये थे ,
जब ये लोग वापस आ रहें थे तो हम भी चलें पीछे पीछे ।
ये लोग बात कर रहे थे 
अरे वो शुद्ध बनियों की पार्टी है ।
ये पूर्वजों की बातें थीं ।
हम शायद बीजेपी नाम नहीं जानते थे ।
हां इंदिरा कांग्रेस का नाम सुना था ,
वो दौर को कुछ दिनों बाद हम पढ़े , देखें या कहें तो समझें ।
सारे सवर्ण खासकर कांग्रेसी ही थे , और तो और दलित और मुस्लिम भी सोलह आने थे ।
या कहें तो अन्य सभी जातियां भी , कांग्रेस का ही वोटर होता था या प्रतिनिधि ।
यानि मेरे समझ से सभी जातियां कांग्रेस की थी ,
अगर पूरे देश में अगर वामपंथी को छोड़ दिया जाये तो बदलाव कांग्रेस के वोट में पहली दफा इंदिरा जी के आपातकाल से आया होगा,यानि कांग्रेस का वोट बिखराव हुआ होगा या कांग्रेस को चोट दिया होगा अपने वोटों से,
इस दौर में अपने अपने इलाके के अपना नेता पैदा हुआ होंगे ,या हुए ही ।
जब जनता पार्टी की सरकार मोरारजी देसाई के रूप में बनी ,
कांग्रेस की एकरूपता ध्वस्त हुई थी एकाधिकार पे चोट लगे होंगे , फिर बहुत नेता निकले कांग्रेस से ,गये भी तो आये भी ।

फिर पूर्ण बहुमत से इंदिरा गांधी आती है , और 84 में मारी जाती है ।
देश की गद्दी पे राजीव गांधी आते हैं बहुत कुछ बदलाव कर जाते हैं ,
उसके बाद बोफोर्स तोप वाली माहौल लेकर वीपी सिंह आते हैं 
मंडल कमीशन लागू , और बीजेपी की कमंडल की बात ।
सरकार गिराई जाती है ।
फिर चंद्रशेखर जी .
आपातकाल से लेकर यहां तक जनता कांग्रेस से बंट चुकी थी 
या मोहभंग हो चुका था,
कांग्रेस को घृणित निगाहों से देखने लगे थे लोग ।
या कह सकते हैं आप धीरे-धीरे ही सही कुछ % जनता कांग्रेस से बिदकने लगे थे ।
खैर चुनाव के दौर थे राजीव जी मारे जाते हैं फिर कांग्रेस.
तबतक जनता दल के दौर ने कई क्षत्रप नेता तैयार किए ।
जिसका असर हरियाणा बिहार यूपी झारखंड पे पड़ा , उड़ीसा और पूर्वोत्तर के साथ दक्षिण में भी दमदार क्षत्रपो ने अपनी अपनी राज्यों की जमीनें पकड़ ली थी ।
खैर मेरी तहकीकात यूपी बिहार पे ही केंद्रीत है ।
यहां बिल्कुल नये ढंग से राजनीति परोसी गई जो जातिवादी थी ,
जातिवादी केंद्र की कांग्रेस सरकार भी थी तभी नकल इन यूपी बिहार के नेताओं ने किया ,
मैं सवाल दागना चाहता हूं यूपी बिहार के सत्ता पे काबिज नायकों से ..
क्या बिहार में लालूजी ने समाजिक न्याय के अनुरूप सत्ता चलाई ?
उनके दौर में साधु सुभाष कौन थे ?
ऐसे-ऐसे दो दर्जन जातिय नेता थे जो जहां थे समानांतर सरकार चला रहे थे अपनी अपनी,उनके सामने कानून और न्याय वही थे ।
क्या क्या तांडव नही किया गया ?
वगैरह-वगैरह...अनवरत ।
माननीय मुलायम सिंह जी ,क्या आपकी पार्टी समाजवाद ला सकी ?
एक ही घर से कितने सांसद मंत्री और अध्यक्ष बनाये 
पैसे के खेल नहीं हुए ,
लूट नहीं मचा, कमीशनखोरी नहीं चला ?
इनके दौर मे नंगा नाच हुए हैं 
फिल्मी दुनिया की सभी हिरोइनें सैफई में था था थैय्या करती थी ..
कौन था यूपी में इन सभी के सामने ।
क्या दोनों राज्यों में जातीय खेल नंगा नहीं खेला गया ?
लेकिन अब बड़ा गुंडा मिला दिल्ली में तो हाजिर हूं हूजूर ।
खैर समय हैं ।
हम सब (यानि सवर्ण )खुद पहले से मौजूदा जातिवादी थे वो भी घर घर से ,
हम तो कभी मान नहीं सकते कि फलां फलां जाति हमपे शासन करें ।
क्योंकि अपने अपने इलाके के हमसभी जातिवादी ही थे या कह सकते हैं वर्चस्ववादी ।
और अब कोई वश भी नहीं चलनेवाला था,
तो का करें ,वर्षो बीतते गए और हम कुंठित होते गए उदासीन होते गए ।
इसमें 89 से 2014 तक आप मान सकते हो कि हम उपेक्षित महसूस किए होंगे ,यही सभी ने सोचा होगा ।
अपने में हीनता भरते गये ,नौकरी,जाब पेशा,शिक्षा की अव्यवस्था हमें सीधे-सीधे चोट करती कि क्या ऐसा भी सरकारें प्रदेश में होनी चाहिए , नहीं नहीं ।
लेकिन आप नोट यह भी करो कि आपका वश नहीं चलता रहा ,
और हम लोकतंत्र में तो थे लेकिन खुद को ही हर जगह लोकतंत्र का ठेकेदार समझते रहें ।
धीरे-धीरे दबे कुचलो ने लोकतंत्र का मायने समझा ,जबकि पहले हम 35-40% वोट अपने लोगों का लेकर दिलवाते थे
व्यवहार वश या एक दूसरा रूप भी था इलाके का सौदागर थे वोट का दबंगई का ।
एक इशारे पे वोट खाने में गिर जाते थे ।
अपहरण, बलात्कार और लूट की घटनाएं, दिनदहाड़े हत्या या गैंग वार की घटनाएं बढ़ती रही ।
सरकारें निष्पक्ष नहीं रही , और तो और इन सरकारों ने कोई और वर्ग को जोड़ने की कोशिश नहीं की,
कोशिश की तो उस जाति के मनपसंद नेता को टिकट पकड़ा दिया और काम हो गया,ऐसे नहीं चलता कभी ,यह समझ मेरी हैं ,
अगर आप नेतृत्वकर्ता हैं तो जनता के बीच जाना होगा,समझना होगा और सहानुभूति बटोरने होंगे , लेकिन यह काम आज भी नहीं हैं यह दुखद है ।
आप जनसमस्याओं के सामूहिक मुद्दों को हो सके तो निदान करें ,
आपका कोई खास तो खास किसी तरह समझाकर बनाएं रहें ,
लेकिन अपने खास को खुश करने के लिए आम जनता से क्यो दूरी बनाते हों,ये तो राजनीति भी नहीं कहती ।
शायद यह यूपी बिहार हरियाणा झारखंड के अलग-अलग काबिज सत्ता पे नेता समझ नहीं पाये कि ऐसा आज 👈दौर भी आयेगा ।
इस दयनीय स्थिति में सवर्ण समाज मध्यमवर्गीय और सत्ता से वंचित वर्ग हताश निराश था ,उसे भी बोलने की जगह चाहिए थी भले वो दरवाजे के बाहर बोले ,सड़क पर बोले,बाजार में बोले जिले और राजधानी में बोले 
बोलने के लिए बीजेपी की बैनर सही लगी और सब समाहित हुए बीजेपी में ,
यह मुख्य कारण रहा बीजेपी स्वीकार करने की 🤳
लेकिन खोया कितना इसकी कल्पना ये सभी वर्ग आज भी वही कर सकते न मान सकते हैं ❗
आप विश्वास करोगे तो लोकतंत्र में तूम नहीं हो 👈
आप विश्वास करोगे तो संवैधानिक व्यवस्था में नहीं हो 👈
आप विश्वास करोगे तो मौलिक अधिकार तेरे छिन लिया 👈
आप विश्वास करोगे तो देश की अर्थव्यवस्था चौपट है👈
आप विश्वास करोगे तो न्यायालय भी पंगु हैं 👈
आप विश्वास करोगे तो चौथे स्तंभ गिरवी है 👈
आप विश्वास करोगे तो तेरे मत लूट लिया गया 👈
यह भी नोट करो कि भले तूम भाजपा के भक्त या फिर अंधभक्त ही हो सत्ता तेरे लिए नहीं है ,
जिसे तूम अपने अपने कौम का नेता मानते थे 
यहां तो आपकी आवाज दबी थी न, दिल्ली ने आपके नेताओं की आवाज दबा दी ❗
आप याद करो 84 में दो सीट वाले बीजेपी जनतदल के समय 82 पे आ टीका था ।
और अटल आडवाणी की बीजेपी में खुद का भविष्य या देश का भविष्य ।

फिर अपने बलबूते बीजेपी सरकार बनाती है अटल पीएम बनते हैं , अविश्वास प्रस्ताव में हारते हैं फिर चुनाव और पांच साल गुजारते हैं ।
यह क्रम चला ।
अटल जी ब्राह्मण समाज से थे और बुजुर्ग ब्राह्मण भी अटल में भविष्य देखता था तो उनके नौजवान क्यो न अपना भविष्य देखें ?
यह था सवर्ण समाज का झुकाव ..
फिर तो सभी झुकें.. 
आपको नोट करा दूं बनिया तो पहले से थे ही लेकिन ब्राह्मण, कायस्थ ,राजपूत यानि सभी सवर्ण जातियां भाजपा का मुरीद हो चुकी थी और हैं भी ❗
सवर्ण जाति का पैमाना मेरे समझ से कलम और दिमाग ही होता है ,
इसमे राजपूत चौथे स्थान पर आते हैं, 
फिर भी लठैत होने के नाते ई खुद को एक मान लेते हैं कि हम ही नंबर वन हैं ,या फिर बना दिया जाता हैं, फिर धीरे से उस्तरा चला कर इनका काम तमाम कर दिया जाता हैं ❗
पढ़ोगे समझोगे तो उतर यही मिलेगा हर जगह ❗
लेकिन हूं तो हूं ,ई ऐंठन अभी हैं ही ।
फिर भी सभी कुंठित लोगों ने भाजपा में अपना भविष्य सुरक्षित समझा और शामिल हुए गाहे-बगाहे ही सही लेकिन हुए ।
ई सब भी बोलने लगे ,नहीं अटल जी अच्छे हैं वगैरह-वगैरह
अरे मियां बीजेपी अटल जी की आज नहीं है ।
और संघ जैसे बड़े संगठन साथ हो और हिंदुत्व संबंधी सारी देश की दर्जनों संगठने साथ हो तो ...!
अटल जी के समय ही उपेक्षित , कुंठित सवर्ण बीजेपी से 
जुड़ गया था ।
बुरा न मानना क्योंकि अपने को उपेक्षित और कुंठित कह रहा हूं ।
हमें यह खेद हैं बिखरी कांग्रेस नरसिंह राव के दौर में और अभी मनमोहन सिंह जी के दौर में जनता पे पकड़ क्यो नही बना पाई ?
समय तो बहुत मिला , कांग्रेस सोनिया गांधी तक अटक गई
और अंदरूनी कांट छांट चलती रही ।
गुटबाजी और गिरोहबाजी चलती रही ।
कांग्रेस क्यो नही उन क्षत्रप नेताओं को पकड़ी या उन्हें आजादी देकर जनता-जनार्दन को कांग्रेस के खेमे में जोड़ने का काम दिया ?
इससे खुद कांग्रेस को क्या मिला ।
राव हो या मनमोहन सिंह ,इन दोनों के समय कांग्रेस पूर्ण बहुमत में भी नहीं रहा 
यूपीए वन यूपीए टू तो हमें याद ही है ।
तो संगठन में मजबूती क्यों नहीं ?
कांग्रेस में बड़े बड़े नेता बन चुके थे बिल्कुल राजा महाराजाओं जैसे..
जो जनता-जनार्दन के बीच में बैठना पसंद नहीं करते हों , केवल जनता ही उनके दरबार पे जाये और दरबार के लठैतो चमचो की दया हो तो भेंट हो अन्यथा नहीं ।
इससे आज पता चला होगा कांग्रेस को कि क्या खोया क्या पाया ।
मनमोहन सिंह की सरकार ने बहुत ही दमदार और जानदार कार्ययोजना चलाई देश के लिए देश की जनता के लिए , 
देश की अर्थव्यवस्था मजबूत किया जबकि विश्व में आर्थिक मंदी थी ।
फिर भी कांग्रेस जनता को पकड़ नहीं पाई 
और जनता समझ नहीं पाई ।
अब दौर रहा टीवी न्यूज चैनल, अखबार का जो रोज घोटाले रंग रोज रहें थे याह ओह वगैरह-वगैरह ।
दुनिया की सबसे अधिक आबादी युवाओं की यहां बन चुकी थी ,
सबके पेट भरने लगे थे ..!
शोशल मिडिया हाथ लग चुकी थी 
उसमें व्हाटसप ऐसा था जो सीधे-सीधे विष्णु भगवान लिखकर भेज रहें थें ब्रह्मा जी का आदेश ।
आकाशवाणी का दौर आप देखो हो या सुने हो 
रेडियो का युग , गांवों-कस्बों में इक्का दुक्का होता था और अगल बगल के लोग चिपककर सुनने के आ जाते थे 
फिर टीवी हुए कितने-कितने घरो में थे अरे रामायण महाभारत की सिरीयल . 
ठस ठस दरवाजा भर जाते थे गांवों में 
कनिया बहुरिया भी आ जाती थी देखने ..
यह सच माने लोग अधिक व्हाटसप पे ,जो लिखा हैं वो ब्रह्मा का लेख ही हैं ।
और हमने तो देखा है 
काफी पढ़े-लिखे लोगो को आज भी वही सच मानते हैं ।
संघ और बीजेपी ने मोदी को परोसा 
मोदी में हिंदुओं का आकर्षण क्यों ...
क्योंकि मोदी ही देश का एक ऐसा नेता हैं जो हिंदुओं के लिए हजारों हज़ार मुश्लिमों को गुजरात में कटवा कर फेंक दिया जला दिया ...
जबकि गोधरा में हिंदू जले पहले तो कौन जलाया,सीधा सा अर्थ हैं मुश्लिम
अरे भाई राजनीति में सत्ता के लिए कुछ भी संभव हैं ,
यहां तो घर के लोगों की भी बलि दी जाती है इतिहास नहीं पढ़े कभी का ?
यह मोदी की गुण हिंदुओं को आकर्षित करने का केंद्र बिंदु रही 
यही सच हैं न या कुछ और बताइयेगा ?
राम मंदिर,370 , रोजगार,कृषि लाभ ,शिक्षा स्वास्थ्य और और भ्रष्टाचार मुक्त भारत, काला धन हर गांव को मिलेगा वगैरह-वगैरह हर एक जरूरी वादों की फेहरिस्त लंबी फेंकी गई, पैसे के विज्ञापन होर्डिंग लगाए गए , हजारों हजार गाडियां ,टी शर्ट,टोपी झंडे बैनर पहनाएं गये ,
दिन-रात अच्छे दिन आयेंगे , और हर हर मोदी घर घर मोदी के बिगुल बजाए गये ।
सैकड़ों हेलीकॉप्टर आकाश से जमीन तक खड़खडाए गये,
लगभग-लगभग पचासों हजार करोड़ रुपए 14 की सत्ता आने के लिए कारपोरेट से चंदे और कर्ज लिए गए । 
और हम अपनी स्वविवेक ही सम्मान ही स्थिरता ही खो बैठे ।
यही नहीं इंसानियत भी भूल गए भगवा राज्य बनायेंगे
मुश्लिमो को पाकिस्तान भेजेंगे ।
ई मुल्ला वो मुल्ला .....!
मेरे समझ से लगभग सभी वर्गों के लोगों ने 14 के चुनाव में बीजेपी को वोट दिया है जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर,
उसमें मुश्लिम बंधु भी कुछ अवश्य वोट दिये है .
यह एक जनता की आशा थी कि कुछ बदलेगा अबकी बार देश ..
क्या दौर था आप देखें ही होंगे ,मोदी की बुराई करने पे लगता था लोग मार देंगे आपको वो भी दर्जन भी इकट्ठा होकर हर चौक और चौराहे पर ।
शोशल मिडिया पे तो अच्छे से अच्छे लेखकों को गालियां भद्दी भद्दी दी जाती थी ,हमने भी पढ़ा है देखा हैं ये सब ।
आज कम तो हुआ हैं लेकिन फिर भी हैं 
लाखों लाख फेंक आईडी है 
जो इन सरकारों के इशारों पे वेतनमान युक्त आईटी सेल चल रही है ।
टीवी न्यूज चैनल मैनेज है 
कितने लेखक विचारक मारे गए 
फिर भी आज अनवरत हैं .
युवा तो होश में नही हैं आज भी जबकि उनका कीमती पांच साल इसी सरकार में गुजर गया 
पांच साल और में वे बीड़ी सिगरेट चाय पीना शुरू करेंगे 
फिर दारू ,जुऐ वगैरह-वगैरह।
देश की जनता को जो आज मिला हैं ,सवर्ण समाज और गरीब दलित को क्या मिला है , नौजवान को क्या मिला हैं 
जगजाहिर हैं नही तो वो खुद बतायेंगे ।
बसर्ते बीजेपी को सत्ता चाहिए थी वो मिल गई हैं
लेकिन वो सत्ता आम आवाम की नही है 
मात्र पूंजीपतियों की सरकार है
उनकी नीतियों पे काम करनेवाली सरकार हैं ।
यूपी बिहार की क्षेत्रिय पार्टियां टुट और बिखर चुकी है
अभी लालू यादव जी ने कहा हैं कि सभी को लेकर ही राजनीति की जा सकती है
लेकिन समय तो गुजर गया ..
तत्काल में सामने कांग्रेस ही हैं मात्र.
लेकिन कांग्रेस को अपना रवैया बिल्कुल बदलना होगा और नये शिरे से कांग्रेस का निर्माण करना होगा , क्योंकि आज देश बदल चुका है अब जातिवाद की समीकरण नहीं चलेगी सच्चे समाजवाद के तरफ आना ही होगा नहीं तो खैर नहीं रहेगी कांग्रेस की भी , वैसे वैसे नेता को कांग्रेस दायित्व दे जो जनमानस को साथ ले और जोड़े ।
जैसे पहले कांग्रेस देश को चला लिया वैसे अब देश कदापि नहीं चल सकता ,
माहौल और जनता दोनों बदल चुके हैं ।
आगे देखना यह है कि
जनता कब सड़कों पे आंदोलित होती हैं
अपना दल चुनती हैं अपना नेता चुनती है 
यह समय की बात होगी, फिलहाल कोई एक ऐसा नेता नहीं हैं विपक्ष में जो जनता का नेतृत्व करें या आंदोलित करें ।
हमारी मौलिक अधिकारों की हनन रोंके , लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की काम करें,
संवैधानिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने देने के लिए ही आवाज दे आवाज उठाएं...!
फिलहाल पुलवामा कराकर ईवीएम पर भारत सरकार इतरा रही है ।
अब नागालैंड और काश्मीर भी वोट है 
क्योंकि पांच राज्यों में चुनाव हैं ।
बाकिए सब ध्वस्त हैं ।
लूटतंत्र और तानाशाही के आगे ।
जय हिन्द जय भारत
राजेश ®️✍️
Rajesh Rajesh


https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=728586674247483&id=100012884707896

************************************************************
फेसबुक कमेंट्स : 

Tuesday, 1 May 2018

यह देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है ------ सीमा आज़ाद



Seema Azad
दस्तक मई-जून २०१८ का संपादकीय

यह देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है
20 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी एक्ट में बदलाव कर उसे ऐसा बना दिया कि उसका दुरूपयोग तो क्या, उपयोग करना भी मुश्किल हो जायेगा। लगभग इसी समय सुप्रीम कोर्ट से ही विवि में विभागवार आरक्षण करने का फैसला आया, जिससे एससी एसटी ही नहीं ओबीसी वर्ग भी आरक्षण से बाहर हो जायेगा। वास्तव में यह शिक्षण संस्थानों में आरक्षण खत्म करने का ही एक नया तरीका है, जो बीएचयू में पहले से ही लागू हो रहा था। जिसे कोर्ट में चुनौती देने पर उसने सही ठहराया और इस मौके की ताक में बैठे मनुवादी यूजीसी ने बीएचयू के तरीके को पूरे देश के शिक्षण संस्थानों पर लागू करने का फरमान तुरन्त जारी कर दिया, जिसके बाद इन वर्गों में आक्रोश के बाद समाज में एक बार फिर सवर्ण और अवर्ण के बीच की खाई अधिक चौड़ी होने लगी। 
इन सबके बीच ही दो तीन खबरों पर और ध्यान दीजिये-राजस्थान में एक दलित युवक को ठाकुर लड़कों ने इसलिए जान से मार दिया, क्योंकि वह उनके सामने घोड़े पर सवार होकर चलता था। कासगंज में एक दलित लड़की की शादी में बारात ठाकुरों की बस्ती से होकर निकलेगा या नहीं और इसमें दूल्हा घोड़ी पर चढ़ेगा या नहीं, यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा और हाईकोर्ट ने इस पर हस्तक्षेप करने से इंकार कर, अर्जी खारिज कर दी।
इन सभी घटनाओं को देखते हुए कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायधीशों की टिप्पणी ताजा हो जाती कि ‘देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है।’ 
उप्र में ‘इनकाउण्टरों’ की संख्या एक साल के अन्दर ही 1000 की संख्या पार कर चुकी है, मारे जाने वालों में बड़ी संख्या मुसलमानों और पिछड़ी जातियों की है। विभिन्न जांचों में ये इनकाण्टर फर्जी साबित होते जा रहे हैं, फिर भी मुख्यमंत्री विधानसभा में यह बयान दे रहे हैं कि ‘इनकाउण्टर जारी रहेंगे, इसके खिलाफ बोलने वाले खुद अपराधी कहे जायेंगे।’ यानि उप्र में भी गुजरात और छत्तीसगढ़ के शासन का तरीका अपनाया जाने लगा है, सेना-पुलिस का प्रमोशन और सत्ता का रथ लोगों की लाशों पर चढ़कर आगे बढ़ रहा है। धीरे-धीरे यह तरीका पूरे देश में लागू किया जा रहा है। संविधान की शपथ लेकर संविधान की धज्जियां उड़ाना, खुद को कानून से ऊपर रखना और विरोधियों को संविधान विरोधी, अपराधी और देशद्रोही बताना सत्ता की मुख्य कार्यवाही होती जा रही है। हिन्दुत्व की राजनीति करने वाले आतंकवादि के मुकदमों को कमजोर कर, उनके बाहर निकलने का रास्ता बनाना और आतंकवाद के नाम पर मुस्लिम नौजवानों को जेल में डालते जाना और फासी पर लटकाना, यह आज की राजनीति की स्वाभाविक सी दिखने वाली घटना लगने लगी है।
सैद्धांतिक भाषा में यह फासीवाद है, जो कि विश्व आर्थिक मंदी की एक अभिव्यक्ति है, जिससे निपटने के लिए पूंजीपतियों के नुमाइन्दे सत्ताधीश लोगों के अन्तर्विरोधों को बढ़ाने और इससे फायदा उठा कर सत्ता में आने और बने रहने का जतन करती है। फासीवाद को सैद्धांतिक रूप से परिभाषित करने वाले ज्यॉर्जी दिमित्रोव का कहना है-
‘‘साम्प्रदायिक फासीवाद हमेशा अपने समय की वर्चस्वशाली साम्राज्यवादी शक्ति के हितों से जीवनी शक्ति हासिल करता है, फिर उसके हितों की सेवा करता है.....’’
‘‘........फासीवाद का मुख्य वाहक है राष्ट्रवाद। हर जगह फासीवाद जनसमुदाय की राष्ट्रवादी भावनाओं को अपने हाथ का खिलौना बनाता है और सत्ता में आने के लिए उन्माद भरे आन्दोलन छेड़ता है।’’
आगे उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी आर्थिक स्थिति से उत्पन्न फासीवाद हर देश में अलग-अलग तरीके से आता है। जाहिर है उस देश की राजनैतिक सामाजिक स्थिति के हिसाब से आता है और ऊपर की घटनायें भारत में यहां की राजनैतिक आर्थिक स्थिति के अनुरूप आये फासीवाद का ही नमूना है, जो मनुवादी, ब्राह्मणवादी, साम्प्रदायिक फासीवाद है। यानि भारत का साम्प्रदायिक फासीवाद साम्राज्यवादी दमन के लिए यहां के मनुवादी व्यवस्था को अपना अवलम्ब बनाये हुए है। भारतीय फासीवाद के इस स्वरूप पर बात करने के लिए पहले फासीवाद के स्रोत- साम्राज्यवादी पूंजी के आर्थिक संकट की बात करते हैं।
मार्क्सवाद को समृद्ध करते हुए लेनिन ने पूंजी के साम्राज्यवादी स्वरूप की व्याख्या करने वाली पुस्तक ‘साम्राज्यवाद पूंजीवाद की चरम अवस्था’ लिखी। जिसमें उन्होंने मंदी दर मंदी गुजरने के बाद वैश्विक स्तर पर पूंजी के एकाधिकारी चरित्र को समझाया है, जिसमें बड़े कॉरपोरेट बड़ी पूंजी के रूप में छोटे कॉरपोरेट यानि छोटी पूंजी को निगलते जाते हैं। अधिक से अधिक मुनाफे के लिए प्राकृतिक संसाधनों और श्रम की लूट अपने चरम पर पहुंच जाती है, जिससे पूरी दुनिया में अराजकता की स्थिति खड़ी हो जाती है और पूंजी का दमन जनता पर बढ़ जाता है साथ ही तीखा हो जाता है। इस दमन को आसान बनाने के लिए पूंजी की एकाधिकारी शक्तियां लोगों को एक दूसरे के खिलाफ खड़े करने वाले रास्तों को तलाशती हैं, जिनमें साम्प्रदायिकता उनका चिर-परिचित और स्वाभाविक तरीका है। उतना ही स्वाभाविक, जितना कि ऐसी अराजक स्थिति से निपटने का एक ही रास्ता है- पूंजी के एकाधिकारी स्वरूप और मुनाफे की अर्थव्यवस्था को खत्म करना। 
भारत में पूंजी के इस फासीवादी स्वरूप को लागू कराने का ठोस आधार देने का काम करने वाली विचारधारा ‘मनुवाद’ सैकड़ों सालों से मौजूद है, जिसने लोगों को वर्णव्यवस्था की जातीय श्रेणीबद्धता में बांट रखा है और समाज के एक बड़े शोषित हिस्से को एक ‘वर्ण’ के रूप में आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक तौर पर संकरे हाशिये पर ढकेलकर रखा है। इसने लोगों को वर्ण और जातियों के आधार पर शासक और शोषितों में बांट रखा है। इसने मुसलमानों और वर्णव्यवस्था के बाहर के लोगों को ‘म्लेच्छ’ घोषित कर रखा है। इसने महिलाओं को इंसान होने का दर्जा देने की बजाय हर उम्र में किसी पुरूष की सम्पत्ति या संरक्षिता घोषित कर रखा है। संविधान के माध्यम से इन्हें कुछ जनवादी अधिकार दिलाने की कोशिश अम्बेडकर ने की, लेकिन आज की फासीवादी सत्ता उन अधिकारों को भी छीनने पर अमादा है। यानि भारत की ब्राह्णवादी मनुवादी व्यवस्था साम्राज्यवादी पूंजी के मंदी के संकट को हल करने की जमीन मुहैया करा रही है। मनुवाद के माध्यम से वह समाज में पहले से शोषण झेल रही एक बड़ी आबादी को उनके शिक्षा, रोजगार, भोजन, आवास और कई अन्य अधिकारों से पल्ला झाड़ सकती है, क्योंकि सवर्णांे का एक बड़ा तबका उनके साथ नहीं आयेगा, बल्कि खुद सरकार के साथ मिल कर इस तबके को हाशिये पर ढकेलने में तत्पर हो रहा है। 
वास्तव में साम्राज्यवादी पूंजी के एकाधिकारी स्वरूप अख्तियार करने की स्थिति में राजनीति, समाज और संस्कृति में भी इसकी अभिव्यक्ति एकाधिकार के ही रूप में होती है। यानि समाज में मुनाफे की एकाधिकारी होड़ ‘एक राष्ट्र’ के विचार से आगे बढ़ता हुआ, एक धर्म, एक वर्ण, एक लिंग, एक झण्डा, ‘राष्ट्रभक्ति’ की एक ही अभिव्यक्ति, एक गीत, एक भाषा, एक रंग, एक नेता या मुखिया तक जा पहुंचता है, जिसे हम आज घटित होता देख भी रहे हैं। 
भारतीय संविधान ने भले ही सबको जनवाद देने का दावा किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं रह सका, क्योंकि उसने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों आदिवासियों और महिलाओं को जनवादी अधिकार देने वाले आर्थिक आधार मुहैया नहीं कराये। आज भी ज्यादातर दलित और पिछड़े भूमिहीन हैं, जबकि ऊपरी दो वर्णों के पास उनकी जरूरत से कहीं ज्यादा जमीनें और सम्पत्ति हैं। महिलाओं को तो सम्पत्ति में संवैधानिक अधिकार भी काफी संघर्षों के बाद मिला। जाति, वर्ण, लिंग, धर्म के आधार पर इनकी जनवाद की लड़ाई अभी बाकी ही थी, कि साम्प्रदायिक फासीवाद ने इन सबके संवैधानिक अधिकारों को भी छीनने की शुरूआत कर दी है। यहां की मनुवादी ब्राह्मणवादी सोच और इसका आज तक मौजूद मजबूत आर्थिक आधार इनके अधिकारों को छीनने में सहयोगी की भूमिका में नजर आ रहा है, भले ही पूंजी के दमन की प्रवृति उनको भी नहीं बख्श रही है, लेकिन वे इसमें ही खुश हैं कि वे किसी से ‘ऊपर’ है, किसी के बरख्श ‘शासक’ हैं। यहां यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि यहां ‘ब्राह्मणवाद’ से तात्पर्य ब्राह्मण जाति से नहीं, बल्कि जातियों की उस श्रेणीबद्धता से है, जिसमें हर जाति के नीचे एक जाति है। और हर जाति किसी जाति से अपने को श्रेष्ठ या ब्राह्मण समझती है, वह उसके यहां का खाना नहीं खाती है, न ही उनके यहां वैवाहिक रिश्ता बनाती है। सबसे ऊपरी वर्ण की जातियां अगर कई जातियों से श्रेष्ठ हैं, तो सबसे निचले वर्ण की जातियां भी कई जातियों से खुद को श्रेष्ठ या उनके मुकाबिल खुद को शुद्ध या ब्राह्मण मानती हैं। 
भारत की इस पृष्ठभूमि में दमनकारी एकाधिकारी साम्राज्यवादी पूंजी हमारे देश में इस मनुवादी ब्राह्मणवादी वर्णव्यवस्था के कंधे पर सवार होकर तबाही मचा रही है, यह कंधा उसे वह आधार मुहैया करा रहा है, जिसके बल पर वह यहां अपने मरणासन्न साम्राज्य का विस्तार कर रही है। भारतीय फासीवाद की यही विशेषता है। इस बात को इस तरह से कहना भी सही होगा कि भारतीय जनता पार्टी, जो कि मनुवादी ब्राह्मणवाद का सबसे सच्चा प्रतिनिधित्व करती है, को भारत की जनता ने नहीं, बल्कि वेंटिलेटर पर पहुंच चुकी साम्राज्यवादी पूंजी ने अपने लिए चुना है, जो भारत में अपनी वैचारिकी के कारण फासीवादी दमन को सबसे अच्छे तरीके से लागू करवा सकती है। इसका यह मतलब नहीं है कि सरकारों को चुनने में जनता की कोई भूमिका नहीं है, लेकिन उसकी यह भूमिका आज के साम्राज्यवादी समय में ‘आभासी’ हो गयी है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में कांग्रेस और भाजपा के बीच फेसबुक वाला झगड़ा है, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे की पोल खोली, कि किसने चुनाव के समय किस कॉरपोरेट की मदद लोगों का दिमाग तैयार करने के लिए ली है। ‘फेसबुक’ और तमाम सोशल साइट्स लोगों की निजी जानकारियों को चुनावों के समय बेचकर लोगों का ‘माइण्डसेट’ तैयार करने का काम कर रही हैं। फेसबुक के संचालक मार्क जुकरबर्ग ने इसे अमेरिकी कांग्रेस में स्वीकार किया है। इसके अलावा बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों द्वारा चुनावी पार्टियों को अरबों, खरबों का चन्दा, निजी विमान से लेकर हर तरह की सुविधा देने की खबरें भी अब कहीं न कहीं से लीक हो ही जाती है, जिनसे पता चल जाता है कि किस समय बिजनेस घराने किस पार्टी के पक्ष में जनता के बीच पैसा बहा रहे हैं। 2014 में उनकी पहली पसन्द मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ही थी, इसलिए उसकी जीत हुई। दरअसल साम्राज्यवादी पूंजी सरकार चुनकर उन पर पानी की तरह रूपये बहाकर जनता से उन्हें चुनवाने का प्रचार अभियान चलाती है, पिछले कई चुनावों के अन्दर की खबरें पढ़ें, तो यह बात साफ हो जाती है। आज आधार कार्ड द्वारा हर व्यक्ति की जानकारी डिजीटल बना देने से चुनावों में ‘जनमत’ तैयार कर लेना और भी आसान हो गया है, यह बात खुद सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड पर होने वाली बहस के दौरान कहा। 2014 के चुनावों में केन्द्र में भाजपा ‘प्रचंड बहुमत’ (यह शब्द भी कॉरपोरेटी मीडिया का दिया हुआ है, जो कि जीती हुई पार्टी के पक्ष में माहौल बनाता है, और विरोधी पक्षों को डराता है) से इसलिए आयी, क्योंकि एक तो साम्राज्यवादी नीतियों को लागू करते जाने के कारण जनता कांग्रेस ने नाराज चल रही थी, दूसरे उसके पास लोगों पर दमन करने वाली लोगों को बांटकर दमन को ‘मैनेज’ कर लेने वाली साम्प्रदायिक फासीवादी विचारधारा भाजपा के मुकाबिल कमजोर थीं। फिलहाल भाजपा उनकी पहली पसन्द है। चुनाव से ही एक के बदले दूसरे दल को चुन कर इस फासीवाद को हरा देने की बात सोचने वाले दरअसल फासीवाद को विश्व के वित्तीय संकट से जोड़कर न देखकर उसे देश की एक अलग-थलग परिघटना के रूप में देखने की गलती कर रहे हैं। अव्वल तो भाजपा ही इस पूंजीवादी संकट से निपटने के लिए पूंजीपतियों की पहली पसन्द है, जिसे चुनावों से शिकस्त देना मुश्किल है, लेकिन यदि अत्यधिक दमन से उपजी जागरूकता की वजह से भाजपा सत्ता से बाहर हो भी गयी, तो वह इतनी मजबूत हो गयी है कि सत्ता से बाहर रहकर भी वह कारपोरेटी पूंजी के हितों को साधती रह सकती है। 
कांग्रेस और दूसरे चुनावी दल भी साम्राज्यवादी पूंजी के हितों को साधने में एक दूसरे से होड़ लेते दिख रहे हैं, इसलिए इनका जनता के प्रति साधुभाव रखना असम्भव है। इसे नहीं भुलाया जा सकता कि 1991 में साम्राज्यवादी हमला तेज होने के बाद कांग्रेस के शासनकाल में ही बाबरी मस्जिद ढहाई गयी, कई बड़े दंगे हुए, आतंकवाद के नाम पर मुस्लिम नौजवानों को फंसाने का सिलसिला शुरू हुआ और गौरक्षा के नाम पर झज्जर जैसा काण्ड भी हुआ। घटनायें और भी है, जो कांग्रेस के मनुवादी ब्राह्मणवादी चरित्र का बयान करती हैं, भले ही भाजपा का यह चरित्र अधिक बर्बर और उजागर है। इसलिए इस दौर में एक चुनावी दल को हराकर दूसरे को जिताकर राहत पा लेने की बात सोचना इस खतरनाक दौर को सिर्फ पार्टियों के चरित्र को फासीवाद के कारण तक सीमित कर देना है। इस तर्क से भी सोचें तो भाजपा को हराकर कांग्रेस को सत्ता में ले आने पर भी भाजपा और उनके अनुसंगी संगठन समाज में बने ही रहेंगे और अपना काम करते रहेंगे। कांग्रेस उन पर रोक लगायेगी ऐसा सोचना भी नासमझी है, उल्टे पिछली घटनायंे बताती हैं कि कांग्रेस सहित दूसरे चुनावी दल उनके साम्प्रदायिक कर्मांे को अपने हित के लिए इस्तेमाल ही करती रही है। 
दरअसल फासीवाद को हराना केवल सत्ता में बैठी एक पार्टी को हराना भर नहीं है। यह निहायत निष्क्रिय सोच है, जिससे कुछ नहीं बदलने वाला। इस फासीवाद को टक्कर देने का मतलब है समाज में अराजकता फैलाने वाली इस अर्थव्यवस्था के खिलाफ चल रही लड़ाई का हिस्सा बनना, उसके लिए जरूरी है कि मनुवादी व्यवस्था को पोषित करने वाली सत्ता को समाज से समाप्त कर देने के लिए लड़ना, जो लोगों को छूत-अछूत में बांटने का काम कर रही है।
सीमा आज़ाद

Saturday, 23 July 2016

मीडिया मायावती को मोदी समझ रही:/सवर्ण और दलितों का अलगाव ------ अकील अहमद / लालाजी निर्मल

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

****** जिसके एक आह्वान पर UP ही नहीं देश के दलित सड़क पर उतर आने को आतुर हो , उसी ताकतवर दलित महिला नेत्री के विरूद्ध आक्रमक तेवर में फरार दयाशंकर की पत्नी को उसके समकक्ष दिखाने का पर्यास जिसमे स्वाति सिंह कह रही है की भाजपा के सारे कार्यकर्ता मेरे साथ
.....क्या संदेश है ? ******
***उत्तर प्रदेश की राजनीती में सवर्ण और दलितों का अलगाव और अपने अपने खेमे में जुड़ाव साफ़ नजर आने लगा है | सोसल मिडिया में तो यह अलगाव शीशे की तरह साफ़ नजर आ रहा है | स्वाभाविक मित्रों को छोड़ कर वैचारिक विरोधियों के साथ दोस्ती और जातीय प्रबंधन निष्फल दिखने लगा है |***
***  दलितों - सवर्णों का यह अलगाव 'नास्तिकता'- एथीज़्म का दावा करने वाले साम्यवादी दल  के भीतर भी उतना ही मजबूत है जितना सोशल मीडिया और समाज में क्योंकि ये दल भी ब्राह्मण वादियों के ही नियंत्रण में हैं। बस फर्क सिर्फ इतना है कि, इन दलों में दलितों का समर्थन करने वाले मुखर लोग खुद दलित नहीं हैं बल्कि गैर ब्राह्मण और गैर प्रभावशाली कामरेड्स हैं । ब्राह्मण वादी /कार्पोरेटी/मोदीईस्ट कामरेड्स प्रभावशाली और दलित विरोधी मानसिकता के हैं जिनके लिए मार्क्स वाद सिर्फ सत्ता नियंत्रण का मंत्र भर है और वे अपनी कारगुजारियों से मार्क्स वाद को जनता से दूर रखने में निरंतर सफल रहे हैं । ***



Aquil Ahmed
मायावती v/s स्वाति 
==============
जैसे ही हजरतगंज थाने से मायावती जी सहित बसपा के दो अन्य नेतावो सतिस्चन्द्र मिश्र और नसीमुद्दीन सिद्दीकी और कर्य्कर्तावो के खिलाफ FIR दर्ज करा बाहर निकलते ही मीडियाकर्मियों से घिरी स्वाति सिंह (पत्नी भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकरसिंह) ने सहयोग के लिए कैमरे पर ही media का धन्यवाद दिया ,..........मुझे आजतक का वो समाचार याद आ गया मायावती जी के संसद में दयाशंकर जी के विरूद्ध प्रतिरोधस्वरूप उठाईगयी थी जिसमे उन्होंने कहा था ..'' मै देश की बेटी हू ,दया शंकर जी ने मुझ पर नहीं अपनी बेटी , बहन को ये शब्द कहे हैं"......सबसे पहले लोगो का ध्यानाकर्षित करते हुए ''आजतक'' नेकहा था मायावती जी का भी जुबान फिसल रही है .......अब जा कर यह समझ में आया की अहं से भरी स्वर्ण प्रभुत्व और मानसिकता वाली मीडिया को यह हजम न हो पा रहा था की एक दलित भी अपने मान सम्मान के लिए इतने आक्रामकता के साथ प्रतिरोध दर्ज करा सकती है ?____निचे दिए गए देश के दो प्रमुख चैनलों के है, जरा गौर कीजिये ....1, ABP न्यूज़ ....देश के सबसे ताकतवर दलित महिला के विरूद्ध अपराधिक टिपन्नी करने वाले फरार दयाशंकर सिंह की पत्नी का मीडिया से घिर bite देते 2, 'आजतक' की heading " मायावती v/s स्वाति" ____बिना इस बात की परवाह किये की जिसके एक आह्वान पर UP ही नहीं देश के दलित सड़क पर उतर आने को आतुर हो , उसी ताकतवर दलित महिला नेत्री के विरूद्ध आक्रमक तेवर में फरार दयाशंकर की पत्नी को उसके समकक्ष दिखाने का पर्यास जिसमे स्वाति सिंह कह रही है की भाजपा के सारे कार्यकर्ता मेरे साथ

.....क्या संदेश है ?........ऐसे ऐसे मायावती के मुकाबले कोई गुमनाम स्वर्ण स्वाति भी भारी है?
https://www.facebook.com/aquil.ahmed.7927/posts/668679363286163




***     ***           ***          ***          *** 

















Lalajee Nirmal
सवर्ण और दलितों का अलगाव  :
देश की सबसे ताकतवर महिला दलित सुप्रीमो बहन जी पर आज बड़ा सामंती हमला हुआ |उनके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 504 ,506 ,509 ,153ए और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है |नसीमुद्दीन सिद्दीकी,राम अचल राजभर और मेवालाल गौतम सहित अज्ञात लोगों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है |इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजनीती में सवर्ण और दलितों का अलगाव और अपने अपने खेमे में जुड़ाव साफ़ नजर आने लगा है | सोसल मिडिया में तो यह अलगाव शीशे की तरह साफ़ नजर आ रहा है | स्वाभाविक मित्रों को छोड़ कर वैचारिक विरोधियों के साथ दोस्ती और जातीय प्रबंधन निष्फल दिखने लगा है |बड़ी मजबूती के साथ फिर कह रहा हूँ भारत के सामंती कोढ़ की शल्य चिकित्सा केवल और केवल बहुजन अवधारणा से ही संभव है |

https://www.facebook.com/lalajee.nirmal/posts/1122617821131866

*****************************************************************











उपरोक्त टिप्पणियों से साफ नज़र आता है कि, दलितों - सवर्णों का यह अलगाव 'नास्तिकता'- एथीज़्म का दावा करने वाले साम्यवादी दल  के भीतर भी उतना ही मजबूत है जितना सोशल मीडिया और समाज में क्योंकि ये दल भी ब्राह्मण वादियों के ही नियंत्रण में हैं। बस फर्क सिर्फ इतना है कि, इन दलों में दलितों का समर्थन करने वाले मुखर लोग खुद दलित नहीं हैं बल्कि गैर ब्राह्मण और गैर प्रभावशाली कामरेड्स हैं । ब्राह्मण वादी /कार्पोरेटी/मोदीईस्ट कामरेड्स प्रभावशाली और दलित विरोधी मानसिकता के हैं जिनके लिए मार्क्स वाद सिर्फ सत्ता नियंत्रण का मंत्र भर है और वे अपनी कारगुजारियों से मार्क्स वाद को जनता से दूर रखने में निरंतर सफल रहे हैं । इसी लिए 1964 में टूट कर CPM का गठन किया गया था। यू पी में पिछले बाईस वर्षों में दो बार पार्टी विभाजन भी ब्राह्मण वाद और ब्राह्मणों के वर्चस्व का  ही परिणाम था। CPM से टूटे नकसल पंथी गुटों ने कार्पोरेटी शक्तियों को मजदूरों - किसानों का दमन करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान कर दिया है। आज का जातीय विभाजन और टकराव और कुछ नहीं सिर्फ शोषणवादी शक्तियों को ही मजबूत करेगा जो कि, सत्तारूढ़ सरकारों की गहरी कूटनीतिक चाल है। इसकी पुष्टि  BBC के इस वीडियो से भी होती है 
( विजय राजबली माथुर )