Friday, 1 June 2012

लखनऊ मे बामपंथी मोर्चे का मंहगाई विरोधी प्रदर्शन

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

हिंदुस्तान,लखनऊ,01 जून 2012 के पृष्ठ 07 पर ( अग्रिम पंक्ति मे दायें से बाएँ-भाकपा,लखनऊ के जिलामंत्री कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़,फारवर्ड ब्लाक के प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर जी,जन-संघर्ष मोर्चा के दिनकर कपूर और जनवादी महिला नेत्री )

आज विधानसभा मार्ग स्थित माकपा के कार्यालय पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी),अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लाक,रिवोलुशनरी सोशलिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकत्र होकर एक शांतिपूर्ण जुलूस के रूप मे जैसे ही आगे बढ़े विधायक निवास गेट के पास एक पुलिस के दारोगा ने जुलूस को जबरन रोकने का प्रयास किया। उसने माकपा के डॉ कश्यप,फारवर्ड ब्लाक के  राम किशोर जी जैसे प्रांतीय वरिष्ठ नेताओं एवं छोटे लाल पाल तथा मोहम्मद ख़ालिक़ जैसे ज़िला नेताओं एवं महिलाओं  को भी धक्का देकर रोक्न चाहा। युवा वर्ग ने आगे आकर उस पुलिस अधिकारी को ही जुलूस के आगे-आगे खींच कर चलना शुरू कर दिया। बाकी पुलिस फोर्स भी तमाशा देखते हुये आगे बढ़ा। अंततः जुलूस को निर्बाध रूप से बढ्ने दिया गया। हज़रत गंज की ओर मुड़ते वक्त भी कुछ पुलिस अधिकारियों ने रोना चाहा किन्तु उनको जल्दी ही सद्बुद्धि आ गई। नवेलती सिनेमा से लाल बाग,हजरतगंज आदि बाज़ारों मे होता हुआ जुलूस विधायक निवास के उसी गेट से अंदर प्रविष्ट हुआ जहां जाते मे रोकने का प्रयास हुआ था। भारी फोर्स होने के बावजूद इस बार रोका नहीं गया। वहीं एक सभा हुई जिसे मार्क्सवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ श्री प्रकाश कश्यप (पूर्व प्राचार्य),फारवर्ड ब्लाक के प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर जी,भकपा के जिलामंत्री कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़,माकपा के जिला मंत्री कामरेड छोटे लाल पाल,जन-संघर्ष मोर्चा के कामरेड दिनकर कपूर आदि ने संबोधित किया।  

वक्ताओं ने केंद्र सरकार को अमेरिकी इशारे पर न चल कर जनता के हितों के लिए काम करने,मंहगाई पर रोक लगाने और बढ़ी हुई पेट्रोल की कीमतों को वापिस लेने की मांग की। मार्ग मे जो नारे खास थे वे इस प्रकार हैं। 'मनमोहन सिंह होश मे आओ-मंहगाई पर रोक लगाओ','पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापिस लो-वापिस लो','बेरोजगारों को दो जीने का अधिकार',आदि-आदि। 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से प्रदर्शन मे जिन लोगों ने भाग लिया उनमे जिलमंत्री कामरेड ख़ालिक़ के अलावा कामरेड विजय माथुर,कामरेड मोहम्मद अकरम,कामरेड शरीफ आदि प्रमुख थे। 

 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर

Monday, 28 May 2012

भ्रष्टाचार का पोषक धर्म और भूखी जनता

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

(ये दोनों चित्र हिंदुस्तान,लखनऊ के 17 मई 2012 अंक के हैं )

(यह चित्र फेसबुक से लिया गया है और नीचे का नोट भी )

आदमी भूख से मरता है और गेहूँ सड़ता है.....
===========================
हमारे देश में सामाजिक ढांचा आज भी धार्मिक-सत्ता से शासित है....धार्मिक सत्ता पारंपरिक है.....उसका खुद का स्वरूप लोकतांत्रिक नहीं है। जनता को सरकार चुनने का हक तो मिल गया है....किन्तु लोकतांत्रिक मशीनरी को चलाने की शिक्षा उसे नहीं मिली है| वह कौन है जो आज भी आम आदमी को जाहिल बनाए रखना चाहता है। सामंती शासन में .....शिक्षा का अधिकार आम जनता को न था। आजादी के बाद अधिकार तो मिला.....किन्तु प्रभावकारी शैक्षिक-व्यवस्था आज भी लागू न हो सकी। लोकतंत्र की गाड़ी येनकेनप्रकारेण धर्म-तंत्र के ड्राइवर के हाथों में रहती है। अपरोक्ष रूप से वे उसे अपनी तरह.....से चलते हैं| यह सब असमानतावादी कुप्रबंधन और पाखंड की देन है। बहु-संख्यक जनता के अशिक्षित होने के परिणाम सबके सामने हैं| भारतीय लोकतंत्र का दिनोदिन दागदार इसी कारण होता जा रहा है| आदमी भूख से मरता है और गेहूँ सड़ता है।

 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर

Wednesday, 16 May 2012

क्रांतिस्वर मे 19 अप्रैल का ज्योतिषयात्मक विश्लेषण सही सिद्ध हुआ

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

http://krantiswar.blogspot.in/2012/04/blog-post_19.html

उपरोक्त लिंक पर 19-04-2012 को 'क्रांतिस्वर' पर एक  लेख द्वारा 'रेखा जी' की जन्म कुंडली का ज्योतिषयात्मक विश्लेषण दिया था और उसे दिग्विजय सिंह जी एवं राहुल गांधी साहब की फेसबुक वाल पर पेस्ट कर दिया था। राष्ट्रपति महोदया ने 26-04-2012 को 'रेखा जी' को राज्य सभा मे मनोनीत किया था और उन्होने 15-05-2012 को सदस्यता की शपथ भी ग्रहण कर ली है। अभी उनके राजनीतिक योग प्रबल हैं और हम उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हैं।

सहूलियत के वास्ते उस लेख को यहाँ पुनः उद्धृत किया जा रहा है-

हिंदुस्तान,आगरा,03 जून 2007 मे प्रकाशित 'रेखा'की जन्म कुंडली 

सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री 'रेखा' किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके पिता सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता 'जेमिनी' गनेशन ने उनकी माता सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पुष्पावल्ली से विधिवत विवाह नहीं किया था। उन्हें पिता का सुख प्राप्त नहीं हुआ और न ही पिता का धन ही प्राप्त हुआ। कुल-खानदान से भी लाभ नहीं मिला और समाज से भी आलोचनाओ का सामना करना पड़ा। इतनी जानकारी पत्र-पत्रिकाओं मे छ्पी है। किन्तु ऐसा क्यों हुआ हम ज्योतिष के आधार पर देखेंगे।

धनु लग्न और कुम्भ राशि मे जन्मी रेखा घोर 'मंगली'हैं और उनके द्वादश भाव मे 'शुक्र'ग्रह स्थित है जिसने उन्हे परिवार व समाज से लाभ नहीं प्राप्त होने दिया है। उनके दशम भाव मे जो पिता,कर्म व राज्य का हेतु होता है -कन्या राशि का सूर्य है। इस भाव मे सूर्य की स्थिति उनकी माता और पिता के विचारों मे असमानता का द्योतक है। इसी सूर्य ने उनकी माता को उनके पिता से अलग रखा और इसी सूर्य ने उन्हें खुद को पिता,परिवार व कुल से लाभ नहीं मिलने दिया। तृतीय भाव मे चंद्र ने बैठ कर कुटुंब सुख को और कम किया तथा पति भाव-सप्तम मे बैठ कर 'केतू' ने पति-सुख से वंचित रखा। द्वादश भाव मे 'शुक्र' मंगल की वृश्चिक राशि मे स्थित है जो जीवन भर 'उपद्रव'कराने वाला है और इसी ने उन्हें व्यसनी भी बनाया।

लग्न मे बैठे 'मंगल' की दृष्टि ने वैवाहिक सुख तो नहीं मिलने दिया किन्तु कला-ज्ञान और धन की प्रचुरता उसी ने उपलब्ध कारवाई। लग्न मे ही बैठे 'राहू' ने उन्हें शारीरिक 'स्थूलता' प्रदान की थी जिसे उन्होने अपने प्रयासों से नियंत्रित कर लिया है। यही 'राहू'  उन्हें छोटी परंतु पैनी आँखें ,संकरा तथा अंदर खिचा हुआ सीना,चालाकी तथा ऐय्याशी भी प्रदान कर रहा है।

तृतीय भाव मे बैठा चंद्र 'रेखा' को अल्पभाषी,व म्रदुल व्यवहार वाला भी बना रहा है जिसके प्रभाव से वह कम से कम बोल कर अधिक से अधिक कार्य करके दिखा सकी हैं। अष्टम भाव मे उच्च का ब्रहस्पति उन्हें दीर्घायु भी प्रदान कर रहा है तथा धनवान व स्वस्थ भी रख रहा है।

राज योग 

दशम भाव मे कन्या राशि का सूर्य 'रेखा' को 'राज्य-भंग ' योग भी प्रदान कर रहा है। इसका अर्थ हुआ कि पहले उन्हें 'राज्य-सुख 'और 'राज्य से धन'प्राप्ति होगी फिर उसके बाद ही वह भंग हो सकता है। लग्न मे बैठा 'राहू' भी उन्हें राजनीति-निपुण बना रहा है। एकादश भाव मे बैठा उच्च का 'शनि' उन्हें 'कुशल प्रशासक' बनने की क्षमता प्रदान कर रहा है। नवम  भाव मे 'सिंह' राशि का होना जीवन के उत्तरार्द्ध मे सफलता का द्योतक है। अभी वह कुंडली के दशम भाव मे 58 वे वर्ष मे चल रही हैं और आगामी जन्मदिन के बाद एकादश भाव मे 59 वे वर्ष मे प्रवेश करेंगी। समय उनके लिए अनुकूल चल रहा है।

राज्येश'बुध' की महादशा मे 12 अगस्त 2010 से 23 फरवरी 2017 तक की अंतर्दशाये भाग्योदय कारक,अनुकूल सुखदायक और उन्नति प्रदान करने वाली हैं। 24 फरवरी 2017 से 29 जून 2017 तक बुध मे 'सूर्य' की अंतर्दशा रहेगी जो लाभदायक राज्योन्नति प्रदान करने वाली होगी।

अभी तक रेखा के किसी भी राजनीतिक रुझान की कोई जानकारी किसी भी माध्यम से प्रकाश मे नहीं आई है ,किन्तु उनकी कुंडली मे प्रबल राज्य-योग हैं। जब ग्रहों के दूसरे परिणाम चरितार्थ हुये हैं तो निश्चित रूप से इस राज्य-योग का भी लाभ मिलना ही चाहिए। हम 'रेखा' के राजनीतिक रूप से भी सफल होने की मंगलकामना करते हैं। 
---------------------------------------------------------------------------------------------------

हिंदुस्तान,लखनऊ के 27-04-2012 अंक मे प्रकाशित सूचना-

शुभ समय ने अपना असर दिखाया और 'रेखा' जी को राज्य सभा मे पहुंचाया। हम उनकी सम्पूर्ण सफलता की कामना करते है और उम्मीद करते हैं कि वह 'तामिलनाडू' की मुख्य मंत्री पद को भी ज़रूर सुशोभित करेंगी।

 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर

Friday, 4 May 2012

फेसबुक के आलोचक ब्लागर्स ध्यान दें-

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

इधर कुछ दिनों से ब्लाग जगत मे फेसबुक के विरुद्ध भूचाल आया हुआ है। प्रबुद्ध ब्लागर एक के बाद एक पोस्ट फेसबुक लेखन की आलोचना मे लगा रहे हैं। छोटे मियां छोटे मियां,बड़े मियां सुभान अल्लाह की तर्ज पर उन पोस्ट के टिप्पणीकार फेसबुक लेखकों का निर्मम चरित्र हनन कर रहे हैं।

आज के हिंदुस्तान के समपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित डॉ मोहन श्रोत्रिय साहब द्वारा फेसबुक स्टेटस के आधार पर अपने ब्लाग मे लिखा यह लेख पढ़ कर क्या आप कह सकते हैं कि,फेसबुक लेखन निकृष्ट होता है। यदि किसी ब्लागर ने निकृष्ट फेसबुकिया को अपना फ्रेंड बना रखा है तो उसे निकृष्ट लेखन ही मिलेगा।

फेसबुक के माध्यम से ब्लाग  लेखन उन लोगों तक आसानी से पहुँच जाता है जो पहले ब्लाग से अपरिचित थे। जाकी रही भावना जैसी ,प्रभु तिन  मूरत,तिन्ह तैसी। जो जैसा होगा उसे वैसा ही दीखेगा। वैसे कई ब्लागर्स तो फेसबुकिए लोगों की निकृष्टता से भी गए गुजरे हैं और वे ही दुष्प्रचार मे आगे-आगे हैं।

 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर

Sunday, 29 April 2012

रेखा को राज्य सभा मे सांसद मनोनीत करने का विरोध क्यों?

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

हिंदुस्तान,लखनऊ,27-04-2012 

सचिन और रेखा को राष्ट्रपति महोदया द्वारा राज्य सभा मे बतौर सांसद खिलाड़ी और कलाकार होने के नाते मनोनीत किया गया है। किन्तु ब्लाग जगत मे ही नहीं प्रिंट मीडिया मे भी दोनों के चयन की तीखी आलोचना हो रही है।

हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर साहब ने तो आज (29-04-2012)के अपने समपादकीय का विषय ही इन दोनों के मनोनयन को चुना है जबकि इनही के साथ चुनी गई अनु आगा जी के विषय मे कोई कुछ नही कह रहा है। एक चेनल के अधिकारी के ब्लाग पर तो व्यंग्य की पराकाष्ठा ही हो गई,देखें-

Replies

  1. आप जल्दी राज्यसभा में पहुंचें,
    मेरी भी शुभकामना है

    प्रत्येक व्यक्ति अपने पूर्व जन्म के संस्कारों के आधार पर इस जन्म के समय स्थित ग्रहों के अनुसार ही अच्छा /बुरा फल प्राप्त  करता है। दूसरों के चिढ़ने/कुढ़ने से उसके पूर्व संस्कार कम/ज्यादा नहीं हो सकते। मैंने 19-04-2012 को 'रेखा' के राजनीति मे आने की संभावना व्यक्त की थी और इसकी घोषणा 26-04-2012 को हो गई। पूरी तरह ग्रहों पर निर्भर है इसी प्रकार सचिन के ग्रह 'राजनीति' के रहे होंगे तो क्या चिढ़ोक्ररों के कोसने से उनका फल नहीं मिलता?केवल 'कायर' ही राजनीति और राजनेताओं का विरोध करते हैं।
    http://krantiswar.blogspot.in/2012/04/blog-post_19.html
एक दूसरे ब्लाग पर उक्त ब्लागर की टिप्पणी इसलिए उद्धृत की है कि सभी को पता चल जाये कि उक्त ब्लागर मेरे विश्लेषण को किस कदर गलत साबित करने पर उतारू रहा कि विश्लेषण एक सप्ताह मे ही सही सिद्ध होने पर बौखलाहट मे अपनी तुलना 'रेखा' से करने की ज़रूरत पड़ गई। कौन सी  पार्टी आत्मघाती कदम (अपनी पार्टी को तहस-नहस करने और अपनी सरकार की छीछालेदार करवाना) उठाना चाहेगी जो उक्त ब्लागर को  राज्य-सभा सदस्य बनवाएगी ? क्योंकि उक्त ब्लागर तो अपनी ही संतानों का भी सगा नहीं है जो 'राष्ट्र और समाज' की सेवा क्या खाकर करेगा?आत्म-भंजक पार्टी से मै भी उक्त ब्लागर को राज्य सभा मे भिजवाने की सिफ़ारिश करता हूँ । 

चेतन चौहान और कीर्ति आज़ाद को भाजपा ने सांसद बनवाया और अजहरुद्दीन को कांग्रेस ने तब किसी ने आपत्ति नहीं की तो फिर सचिन पर क्यों? सुश्री शबाना आज़मी को इंदर कुमार गुजराल साहब ने और लता मंगेशकर जी को ए बी बाजपाई साहब ने राज्य सभा मे मनोनीत कराया तो भी कोई आपत्ति नहीं हुई। किन्तु 'रेखा' के मनोनयन पर बावेला मचाया जा रहा है क्योंकि उन्होने 'संघर्ष' के बल पर अपना स्थान बनाया है।

मैंने 'रेखा' के ग्रहों का ज्योतिषीय विश्लेषण करके एक लेख 'क्रांतिस्वर' पर 19-04-2012 को प्रकाशित किया था और उसका लिंक दिग्विजय सिंह जी और राहुल गांधी साहब के फेसबुक वाल पर पेस्ट कर दिया था। इसके ठीक एक सप्ताह बाद 26-04-2012  राष्ट्रपति महोदया ने 'रेखा' को राज्य सभा मे मनोनीत करने की घोषणा कर दी। इसी के साथ 'रेखा' के मनोनयन पर प्रश्न-चिन्ह लगने  प्रारम्भ हो गए। नीचे उस विश्लेषण को उद्धृत किया जा रहा है जिसके द्वारा 'रेखा' के राजनीतिक योगों को स्पष्ट समझने मे मदद मिलेगी।

बृहस्पतिवार, 19 अप्रैल 2012

रेखा -राजनीति मे आने की सम्भावना

सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री 'रेखा'
हिंदुस्तान,आगरा,03 जून 2007 मे प्रकाशित 'रेखा'की जन्म कुंडली 

सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री 'रेखा' किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके पिता सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता 'जेमिनी' गनेशन ने उनकी माता सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पुष्पावल्ली से विधिवत विवाह नहीं किया था। उन्हें पिता का सुख प्राप्त नहीं हुआ और न ही पिता का धन ही प्राप्त हुआ। कुल-खानदान से भी लाभ नहीं मिला और समाज से भी आलोचनाओ का सामना करना पड़ा। इतनी जानकारी पत्र-पत्रिकाओं मे छ्पी है। किन्तु ऐसा क्यों हुआ हम ज्योतिष के आधार पर देखेंगे।

धनु लग्न और कुम्भ राशि मे जन्मी रेखा घोर 'मंगली'हैं और उनके द्वादश भाव मे 'शुक्र'ग्रह स्थित है जिसने उन्हे परिवार व समाज से लाभ नहीं प्राप्त होने दिया है। उनके दशम भाव मे जो पिता,कर्म व राज्य का हेतु होता है -कन्या राशि का सूर्य है। इस भाव मे सूर्य की स्थिति उनकी माता और पिता के विचारों मे असमानता का द्योतक है। इसी सूर्य ने उनकी माता को उनके पिता से अलग रखा और इसी सूर्य ने उन्हें खुद को पिता,परिवार व कुल से लाभ नहीं मिलने दिया। तृतीय भाव मे चंद्र ने बैठ कर कुटुंब सुख को और कम किया तथा पति भाव-सप्तम मे बैठ कर 'केतू' ने पति-सुख से वंचित रखा। द्वादश भाव मे 'शुक्र' मंगल की वृश्चिक राशि मे स्थित है जो जीवन भर 'उपद्रव'कराने वाला है और इसी ने उन्हें व्यसनी भी बनाया।

लग्न मे बैठे 'मंगल' की दृष्टि ने वैवाहिक सुख तो नहीं मिलने दिया किन्तु कला-ज्ञान और धन की प्रचुरता उसी ने उपलब्ध कारवाई। लग्न मे ही बैठे 'राहू' ने उन्हें शारीरिक 'स्थूलता' प्रदान की थी जिसे उन्होने अपने प्रयासों से नियंत्रित कर लिया है। यही 'राहू'  उन्हें छोटी परंतु पैनी आँखें ,संकरा तथा अंदर खिचा हुआ सीना,चालाकी तथा ऐय्याशी भी प्रदान कर रहा है।

तृतीय भाव मे बैठा चंद्र 'रेखा' को अल्पभाषी,व म्रदुल व्यवहार वाला भी बना रहा है जिसके प्रभाव से वह कम से कम बोल कर अधिक से अधिक कार्य करके दिखा सकी हैं। अष्टम भाव मे उच्च का ब्रहस्पति उन्हें दीर्घायु भी प्रदान कर रहा है तथा धनवान व स्वस्थ भी रख रहा है।

राज योग 

दशम भाव मे कन्या राशि का सूर्य 'रेखा' को 'राज्य-भंग ' योग भी प्रदान कर रहा है। इसका अर्थ हुआ कि पहले उन्हें 'राज्य-सुख 'और 'राज्य से धन'प्राप्ति होगी फिर उसके बाद ही वह भंग हो सकता है। लग्न मे बैठा 'राहू' भी उन्हें राजनीति-निपुण बना रहा है। एकादश भाव मे बैठा उच्च का 'शनि' उन्हें 'कुशल प्रशासक' बनने की क्षमता प्रदान कर रहा है। नवम  भाव मे 'सिंह' राशि का होना जीवन के उत्तरार्द्ध मे सफलता का द्योतक है। अभी वह कुंडली के दशम भाव मे 58 वे वर्ष मे चल रही हैं और आगामी जन्मदिन के बाद एकादश भाव मे 59 वे वर्ष मे प्रवेश करेंगी। समय उनके लिए अनुकूल चल रहा है।

राज्येश'बुध' की महादशा मे 12 अगस्त 2010 से 23 फरवरी 2017 तक की अंतर्दशाये भाग्योदय कारक,अनुकूल सुखदायक और उन्नति प्रदान करने वाली हैं। 24 फरवरी 2017 से 29 जून 2017 तक बुध मे 'सूर्य' की अंतर्दशा रहेगी जो लाभदायक राज्योन्नति प्रदान करने वाली होगी।

अभी तक रेखा के किसी भी राजनीतिक रुझान की कोई जानकारी किसी भी माध्यम से प्रकाश मे नहीं आई है ,किन्तु उनकी कुंडली मे प्रबल राज्य-योग हैं। जब ग्रहों के दूसरे परिणाम चरितार्थ हुये हैं तो निश्चित रूप से इस राज्य-योग का भी लाभ मिलना ही चाहिए। हम 'रेखा' के राजनीतिक रूप से भी सफल होने की मंगलकामना करते हैं।
--------------------------------------------------------------------------------

संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर

Thursday, 19 April 2012

पूंजीवादी मार्कस्वाद

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

महावीर 'जिन'ने मूर्ती पूजा और पाखंडवाद का विरोध किया और आज उनकी मूर्तियाँ पाखंड का प्रचार करती हुई मिल जाईंगी। सिद्धार्थ गौतम ने मूढ़ता का विरोध किया उन्हीं महात्मा 'बुध' की मूर्तियाँ मूढ़ताओं का प्रचार करती मिल जाएंगी। 'अवतरवाद' का विरोध करने वाले गौतम बुध खुद ही 'अवतार' घोषित हो गए। जीवन पर्यंत पूंजीवाद का विरोध करने वाले 'महर्षि कार्ल मार्क्स'को आज पूंजीवाद अपने अस्तित्व की रक्षा हेतु पूज रहा है। 1990 मे प्रकाशित लिंक्ड -लेख मे मैंने भारतीय परिस्थितियों मे ही मार्कस्वाद के सफल होने का संकेत किया था। लेकिन अफसोस कि मार्क्स के अनुयायी इसे मानने को तैयार नहीं। फिर तो पूंजीवादी मार्क्स के विचारों का अपने अनुकूल प्रचार करने मे कामयाब होंगे ही।

 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर

Monday, 16 April 2012

kamal haasan

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर

Monday, 2 April 2012

आक्सीजन की चिंता

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

हिंदुस्तान-लखनऊ-28/03/2011 

 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर

Wednesday, 28 March 2012

पानी 2

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

Hindustan-Lucknow-27/03/2012

Hindustan-Lucknow-28/03/2012

प्रसन्न प्रांजल साहब द्वारा प्रस्तुत ये वैज्ञानिक रिपोर्ट्स आप इन स्कैन कापियों मे देख रहे हैं। वैज्ञानिक आज चीख-चीख कर भगवान को बचाने की गुहार कर रहे हैं और पाखंडी उसे नष्ट करने पर तुले हुये हैं। देखें इस लिंक को भी-http://krantiswar.blogspot.in/2012/03/blog-post_28.html

 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर