धनबल -बाहुबल की राजनीति करने वाली सपा सरकार ने ग्राम -स्वराज के सपने की हत्या कर दी है-इंसाफ अभियान
सपा प्रवक्ता जिसे लोकतंत्र में सपा की जीत बता रहे हैं ,वह परिवारवाद और धनबल की जीत है-अनिल यादव
इंसाफ
अभियान के प्रवक्ता अनिल यादव ने कहा कि सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी
जिसे लोकतंत्र में सपा की जीत बता रहे हैं ,वह परिवारवाद और धनबल की जीत
है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुलायम सिंह ने लोक सभा और विधान सभा
में अपने कुनबे पहुँचाया अब उनके मंत्री -विधायक उन्ही नक़्शे कदम पर चल
रहे हैं. इंसाफ अभियान उत्तर प्रदेश इस धनबल -बाहुबल लैस परिवारवाद
खिलाफ अभियान चलाएगा।
इंसाफ अभियान के संगठन
सचिव लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में कई जगह तो सपा के
मंत्रियों ने प्रत्याशी खड़े होने नही दिए,रघुराज प्रताप सिंह इसके बड़े
उदाहरण हैं। उन्होंने आरोप लगाया की प्रतापगढ़ में 11 सीटों पर रघुराज
प्रताप के डर से लोग पर्चे तक नही भरे। ऐसे में सपा के द्वारा इसे
लोकतंत्र जीत बताना शर्मनाक है।
द्वारा जारी
अनिल यादव
9454292339