Showing posts with label साधना सिंह. Show all posts
Showing posts with label साधना सिंह. Show all posts

Sunday, 20 January 2019

साधना सिंह (भाजपा विधायक) ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर मायावती को कहे अपशब्द

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं ) 
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की एक-दसूरे के ऊपर बयानबाजियां शुरु हो गईं हैं। इस दौरान नेता मर्यादा को लांघकर विवादित बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में यूपी की एक महिला भाजपा विधायक के बसपा प्रमुख मायावती को लेकर बिगड़े बोल सामने आए हैं। विधायक के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बबुरी के परनपुरा गांव में आयोजित किसान कुंभ महाअभियान में मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह ने भाषण देते हुए मायावती को अपशब्द कहे। इसको लेकर इलाके में चर्चा है। : 






सामंतवादी और अहंकारी मानसिकता से ग्रस्त भाजपा नेता समय - समय पर obc, sc, st से संबन्धित लोकप्रिय नेताओं पर घृणित बयानबाजी करते रहते हैं तथा अपने नेतृत्व से पुरस्कृत होते रहते हैं। विगत में उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती जी के प्रति अपशब्द बोलने वाले भाजपा नेता की पत्नी योगी सरकार में मंत्री पद पर विराजमान हैं। ऐसे में भाजपा की महिला विधायक मायावती जी पर घृणित हमला करके अपने नेतृत्व से किसी पुरस्कार की बाट जोह रही हों तो क्या आश्चर्य  ? 


    संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त यश

*******************************************************************************