Showing posts with label पेटीएम. Show all posts
Showing posts with label पेटीएम. Show all posts

Thursday, 5 January 2017

बैंकों की घटती विश्वसनीयता : गंभीर संकट और कैशलेस डकैती ------ प्रो . हिमांशु / गिरीश मालवीय

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं ) 



Girish Malviya
05-01-2017
कैशलेस हो जाने के खतरे............... इस लेख का तात्पर्य आपको डराना नहीं है लेकिन पैसो के मामले में कैशलेस हो जाने से जो सामान्य आदमी के मन मे चिंताए उपजति है उसे समझना भी बेहद जरुरी है.....................
सबसे महत्वपूर्ण चिंता है सुरक्षा की, क्या हमारा मेहनत से कमाया पैसा इन कैशलेस उपायों को बिना सोचे समझे अपनाने से सुरक्षित है इसे कुछ इस तरह से समझिए..............
फर्ज कीजिये कि एक सुनसान रात मे आप जरूरी काम से जा रहे है और आपके बटुए मे हजारो रुपये है अचानक आपके पीछे कुछ लुटेरे लग जाते है, आप उन्हें आते हुए देख लेते हो अब आपके पास कम से कम एक ऑप्शन है कि आप पूरा जोर लगाकर दौड़ लगा देते हो और आप बच भी जाते हो................
अब यही परिस्थिति आप साइबर वर्ल्ड की समझे.......... पिछली वाली परिस्थिति मे आप खतरा आसानी से भाप गए थे..और आपने दौड़ लगा दी लेकिन साइबर वर्ल्ड मे आपका पैसा बिलकुल खुले में पड़ा है और कौन सा लुटेरा आप के पैसे पर निगाह डाल कर बैठा है आप नहीं जानते कोई अमेरिका से आपके अकाउंट को हैक कर रहा है कोई चीन मे बैठा आपके ट्रांसिक्शन पर निगाह लगाये है, कोई कलकत्ता से फोन कर आपकी एटीएम कार्ड की डिटेल जानना चाहता है, लेकिन आप इन सब से अंजान है...........
यहाँ आप दौड़ नहीं लगा सकते 
यहाँ चोरी नहीं होगी होगी तो सीधे डकैती होगी............
और हम यह भी नहीं जान पाएंगे कि हम कैसे लुट गए...........
दूसरी चिंता थोड़ी उदारवादी दृष्टिकोण लिए हुए है........
आप सब लोग मॉल तो गए ही होंगे माल में जितनी भी दुकाने होती है उनके पैटर्न पर कभी आप गौर करना जिस सामान की हमारे दैनंदिन जीवन में बेहद अधिक उपयोगिता होती है उसे सबसे अधिक छुपाकर रखा जाता है और जो सामान लग्जरी होता है जिसे बेचने मे दूकान दार का फायदा होता है उसे हमेशा आगे रखा जाता है 
कैशलेस समाज मे इस तरह की मार्केटिंग को और अधिक वरीयता मिलेगी क्योकि आपको अब सब डिजिटल फार्म में करना है आपको दिनरात ऐसी चीजे जचायी जायेगी जो वास्तव मे आपके काम की नहीं है लेकिन उसे भी उपयोगी बताकर बेचा जायेगा जैसा क़ि नापतोल जैसे चैनल आज खुलकर कर रहे है...........
कैशलेस मे लोगो मे बिना सोचे समझे खर्च करने की प्रव्रत्ति को बढ़ावा मिलेगा...........
और भी बहुत से पहलू है इस कैशलेस संस्कृति के कभी फुरसत मे चर्चा की जायेगी...........

    संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त यश

एक प्राइवेट कम्पनी जिसका चीन कनेक्शन जग जाहिर है : भारतीय बैंकिंग प्रणाली को जोड़ा जा रहा है.......: गिरीश मालवीय


Girish Malviya

05-01-2017  · 
स्टेट बैंक व्दारा पेटीएम को ब्लॉक करने का असली सच
---------------------------------------------------------------------------
आखिरकार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेटीएम और अन्य मोबाइल वॉलेट में नेट बैंकिंग से पैसे डालना प्रतिबंधित कर दिया .................
अब शायद उन अंधे लोगों को समझ मे आये जो अब तक पेटीएम के समर्थन मे ये तर्क देते आये है कि आप कोई अन्य दूसरी ऐप्प क्यों नहीं इस्तेमाल कर लेते और पेटीएम से कोई फर्क नहीं पड़ता................
स्टेट बैंक ने यह कदम उठा कर साबित कर दिया कि पेटीएम अब भारतीय बैंकों के लिए खतरा बन गया है और उसके कारोबारी और सुरक्षा हित बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है..............
लेकिन आप यह जानकर आश्चर्य करेंगे क़ि सरकार इस मामले मे पूरी तरह पेटीएम के साथ खड़ी नजर आ रही है सरकार ने पहले तो पेटीएम को पेमेंट बैंक बनाने की अनुमति दे दी और उसकी हर मनमानी पर मुहर लगा दी..................

दरअसल ये जो निर्णय स्टेट बैंक को लेना पड़ा है उसकी एक बेहद खास वजह है जो छुपाई जा रही है ................

वास्तव मे सरकार ने UPI यानि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस से पेटीएम को जोड़ दिया है, और यह सिस्टम मूलतः नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ने डेवलप किया जो बैंक अकाउंट से मोबाइल बैंकिंग को सरल बनाने के लिए बनाया है, अब किसी प्राइवेट कंपनी को इस सिस्टम से क्यों जोड़ा गया इसके क्या मायने निकाले जाये विद्वान पाठक स्वयं समझ सकते है......................
पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने कहा, "हमने अपनी भुगतान प्रणाली और यूपीआई के बीच गहरा एकीकरण लागू किया है। इससे सिर्फ उपभोक्ताओं को सिर्फ अपने पेटीएम वॉलेट में पैसे डालने में ही नहीं, बल्कि यह हमारे आगामी बैंक भुगतान के लिए एक मजबूत नींव के रूप में कार्य करेगा।".............
पेटीएम ने यह सिस्टम ऐसा डिज़ाइन किया है कि आपको बस एक बार अकाउंट की जानकारी फीड करनी है और बेहद आसानी से आप उसमे से कितने ही बार पैसा निकाल सकते है, यह कदम स्टेट बैंक को बहुत नागवार गुजरा है..................
मतलब साफ है कि एक प्राइवेट कम्पनी जिसका चीन से कनेक्शन जग जाहिर है उस भारतीय बैंकिंग प्रणाली को जोड़ा जा रहा है....... और आश्चर्य तो उस बीजेपी के मातृ संगठन की खामोशी से हो रहा है जो कुछ दिनों पहले तक चीनी सामानों की होली जलाने मे विश्वास रखता था..................

https://www.facebook.com/girish.malviya.16/posts/1377244812307163