Showing posts with label IAS. Show all posts
Showing posts with label IAS. Show all posts

Sunday, 12 July 2020

विकास दुबे एनकाउंटर

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )









******










 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त यश

Friday, 15 March 2019

‘छुओ ना मेरी हस्ती को, फूंक दूंगी तेरी बस्ती को ’ ------ बी चंद्रकला, IAS

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

News Times 24
Published on Jan 13, 2019
अपने लिंक्ड-इन अकाउंट पर एक कविता पोस्ट की है, जिसके जरिए इस मामले पर उन्होंने तंज कसा है। चंद्रकला इसमें लिखती हैं, ‘छुओ ना मेरी हस्ती को, फूंक दूंगी तेरी बस्ती को’...

IAS चंद्रकला ने शेयर की कविता, लिखा- ‘छुओ ना मेरी हस्ती को, फूंक दूंगी तेरी बस्ती को ’
सीबीआई ने जनवरी के पहले हफ्ते में बी चंद्रकला के लखनऊ स्थित घर पर छापामेरी की। छापे के बाद सीबीआई ने दावा किया कि चंद्रकला के घर से अहम दस्तावेज जब्त हुए। इसके अलावा चंद्रकला पर हमीरपुर में कलेक्टर रहते अवैध खनन और साल 2012 में पहचान के लोगों को खनन पट्टे देने का आरोप लगाया। नियम के मुताबिक ये पट्टे ई-टेंडर के जरिए देने जाने चाहिए थे।
इसके मामले के बाद चंद्रकला ने अपने लिंक्ड-इन अकाउंट पर एक कविता पोस्ट की है, जिसके जरिए इस मामले पर उन्होंने तंज कसा है। चंद्रकला इसमें लिखती हैं, ‘छुओ ना मेरी हस्ती को, फूंक दूंगी तेरी बस्ती को’...
चंद्रकला लिखती हैं-







 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त यश

Tuesday, 8 August 2017

'न डरूँगी, न झुकुंगी, अंत तक लड़ूँगी ' ------ वर्णिका कुंडु

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं ) 



N  B  T  ,  Lko.,  08-08-2017,  page --- 13 : 



सुभाष बराला मुख्यमंत्री का पद हथियाने की फिराक में  ------  - महेंद्र नारायण सिंह यादव

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का बेटा छेड़खानी में गिरफ्तार :

Sat, Aug 5, 2017 2:36 PM
- महेंद्र नारायण सिंह यादव-

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला एक लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुआ है। बिगड़ैल बेटा विकास अपने गुंडे साथियों के साथ चंडीगढ़ सेक्टर 7 से एक लड़की का पीछा कर रहा था और उसे कई बार रोकने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन से शिकायत की।

शिकायत के बाद पुलिस ने विकास और उसके साथियों को शराब के नशे में धुत पाया और सबको गिरफ्तार कर लिया। चंडीगढ़ सेक्टर 26 पुलिस थाने में विकास के खिलाफ छेड़छाड़ करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की आईएएस अधिकारी की बेटी है। 

सुभाष बराला का बेटा अपने साथियों समेत रास्ते में उसे उठाने की फिराक में था। पुलिस ने 354 डी के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है, लेकिन उस पर कार्रवाई न करने के लिए भाजपा नेताओं का दबाव आना शुरू हो गया है।

 आईएएस की बेटी ने बताया कि कि विकास बराला और आशीष कुमार शराब के नशे में धुत थे। वह जब कार से ग्रीन मार्केट से गुजर रही थी तो दोनों ने अपनी कार से उसका पीछा किया, भद्दे कमेंट किए और कई बार गाड़ी पर हाथ मारा।

दोनों आरोपी एलएलबी के छात्र हैं। युवती की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने गत देर रात 12.30 बजे दोनों आरोपियों को हाउसिंग बोर्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया। रात को ही दोनों का मेडिकल कराया गया जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला अपने बेटे विकास बराला की गिरफ्तारी के बाद इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सुभाष बराला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पसंद पर हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए हैं। कानून और व्यवस्था के मामले में असफलता के आरोप झेल रहे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की जगह भी वो लेने की कोशिश कर रहे हैं।


सुभाष बराला जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री का पद हथियाने की फिराक में बताए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर अपने 23 साल के बेटे विकास को अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार कर रहे हैं। हालाँकि  विकास की दिलचस्पी राजनीति से ज्यादा  शराब और अय्याशी में ही बताई जाती है।

http://newslive24.in/read/1197



    संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त यश

Monday, 19 June 2017

उनकी अकर्मण्यता या मिलीभगत से कितने निर्दोष लोग कितना बड़ा अन्याय झेलते हैं ? ------ सुधांशु रंजन

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )


सुधांशु रंजन जी का यह लेख नौकरशाही की अंदरूनी असलियत को उजागर करता है। दोषी नौकरशाह को बचाने के लिए वर्तमान और निवर्तमान नौकरशाह एकमत हैं। लेकिन जिस ईमानदार महिला IAS को हत्या की धमकियाँ माफिया खुलेआम दे रहा है उसके पक्ष में नौकरशाही मौन है उसके लिए क्यों आवाज़ नहीं उठ रही ?  
(विजय राजबली माथुर )

Saturday, 3 September 2016

उत्तर प्रदेश में तबादला उद्योग फल फूल रहा है ------ एस आर दारापुरी

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )







http://indiavoice.tv/m/detail.php?url=hindi-news-IAS-says-70-lacs-is-rate-for-dm-in-up

S.r. Darapuri
सपा/बसपा दोनों सरकारों में ट्रांसफर /पोस्टिंग में पैसा लिया जाता रहा है। मायावती के पिछले शासन काल में तो राज्यपाल महोदय ने खुले आम कहा था कि उत्तर प्रदेश में तबादला उद्योग फल फूल रहा है।
जब अधिकारी पैसा देकर पोस्टिंग लेगा तो फिर वह व्याज समेत पैसा वसूलेगा भी।

डॉ. आंबेडकर ने कहा था, "और कुछ न सही, जनता को स्वच्छ प्रशासन तो दिया जा सकता है।" परंतु इसमें मुलायम और मायावती दोनों नाकाम रहे हैं। उत्तर प्रदेश लंबे समय से चिंताजनक दृष्टि से भ्रष्ट राज्य चला आ रहा है जिसके लिए सपा और बसपा पूरी तरह से ज़िम्मेदार हैं।
https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=10154541914336554&id=749021553

 संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त यश

Wednesday, 13 June 2012

मंत्री जी आप आरोप न लगाएँ -आप तो कारवाई कर सकते हैं?

स्पष्ट रूप से पढ़ने के लिए इमेज पर डबल क्लिक करें (आप उसके बाद भी एक बार और क्लिक द्वारा ज़ूम करके पढ़ सकते हैं )

हिंदुस्तान,लखनऊ,11 जून 2012

दैनिक भास्कर,10 जून 2012

पी एम कार्यालय के मंत्री जी ने अन्ना टीम का जवाब दे दिया और परवासी मंत्री जी ने उन पर अमेरिकी कारपोरेट कंपनियों से मिल कर भारत की राजनीति को अस्थिर करने का आरोप लगा दिया। एस एंड पी ने भी भारत की अंदरूनी राजनीति पर कटाक्ष किया है जिसको वित्त मंत्री जी ने खारिज कर दिया है। अभी 07 जून को वित्त मंत्रालय मे अग्निकांड हो गया जिसमे महत्वपूर्ण रिकार्ड जल गए हैं। 10 जून को यह रिपोर्ट छ्पी है कि रांची से 25 किलोमीटर दूर एक गाँव मे महिलाओं को बैलों के स्थान पर जोता गया है। रांची के एक आई ए एस आफ़ीसर जो वित्त मंत्रालय मे डेपुटेशन पर कर्नाटक से आए हैं जो 2009 के संसदीय चुनावों मे पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह जी से टकरा कर सुर्खियों मे आए थे। 11 मई को स्कूली बच्चों का जो ट्रूप अमेरिका गया था उसमे इन अधिकारी महोदय की बेटी भी शामिल थी। ये बच्चे अमेरिकी परिवारों मे ठहरे थे और बदले मे वहाँ के बच्चे इन्हीं के परिवारों मे ठहरेंगे। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान गोपनीय सूचनाओं के भी प्रदान के अवसर उपस्थित कर सकता है और इस प्रकार के अग्ङ्कांडोन मे और वृद्धि हो सकती है। इन अधिकारी महोदय के रांची के पैतृक निवास पर शानदार पार्टी होने जा रही है लेकिन उन्हें पास के गाँव की  चित्र मे प्रदर्शित वह दुर्दशा नहीं दीख पा रही है।

केंद्र सरकार के मंत्री गण अखबारों मे बयान जारी करने की बजाए खुद कारवाई क्यों नहीं करते?भिंडरावाला को पहले इंदिरा जी ने बढ़ाया और जब वह भस्मासुर बन गया तो उसे खत्म कराया। उसी प्रकार मनमोहन जी ने पहले अन्ना की आव-भगत की,पुष्प गुच्छ भेजे अब जब वह भस्मासुर बन कर उनके पीछे दौड़े तो अब उनका खंडन करवा रहे हैं। DIRके तहत अन्ना और उनकी टीम के विरुद्ध कारवाई किया जाना ही समय की मांग है अन्यथा भिंडरावाला कांड न दोहरा जाये?

संकलन-विजय माथुर, फौर्मैटिंग-यशवन्त माथुर